सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला भूमि पूजन : प्रधान ललित गर्ग की सूझबूझ से थमा 'राजनीतिक तूफान' ; मंच पर एक साथ दिखे पवन अग्रवाल और अनिल गुप्तागुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्यारोहतक में सजी 'बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट', 14 नेशनल मुक्केबाजों ने रिंग में दिखाया दमस्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
ताज़ा खबरअपराध

चंद घंटों में सुलझा हत्याकांड, संपत्ति बेची… और भतीजी बन गई कातिल ,

-रोहिणी शॉक: भतीजी, जिम ट्रेनर और दोस्त ने रची खूनी साजिश -रोहिणी हत्याकांड: भतीजी सिमरन तनेजा समेत तीन गिरफ्तार, एक फरार

Rajender Swami
Rajender SwamiDelhi Darpan
शेयर
3 सितंबर 2026 · 7:16 am4 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 7:17 amDelhi , Rohini
चंद घंटों में सुलझा हत्याकांड,  संपत्ति बेची… और भतीजी बन गई कातिल ,
चंद घंटों में सुलझा हत्याकांड, संपत्ति बेची… और भतीजी बन गई कातिल ,

राजेंद्र स्वामी , दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली दर्पण टीवी
दिल्ली दर्पण टीवीdelhi darpan

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 में हुए एक हत्या और लूट के मामले को दिल्ली पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक की भतीजी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, करीब 60 वर्षीय राकेश खन्ना अपने घर में मृत पाए गए। परिवार के सदस्यों ने घर से नकदी और सोने के गहनों की चोरी की भी शिकायत की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक ने हाल ही में संपत्ति बेची थी और उसी राशि को निशाना बनाकर साजिश रची गई थी। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक, मृतक की भतीजी सिमरन तनेजा इस साजिश की मुख्य सूत्रधार बताई जा रही हैं। उनके साथ दो अन्य आरोपियों—जिम ट्रेनर चिराग और छात्र पारस—को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 72,400 रुपये नकद और दो सोने की अंगूठियां बरामद की हैं। एक और संदिग्ध हिमांशु अभी फरार है, उसकी तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर मामला तेजी से सुलझाया गया। आरोपियों को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। जांच अभी जारी है।दिल्ली पुलिस ने इस मामले को अपने आधिकारिक खाते पर भी साझा किया और कहा कि टीम ने चंद घंटों में आरोपियों को दबोच लिया। मामला दक्षिण रोहिणी थाने में दर्ज है।

इनसे संबंधितदिल्ली पुलिसरोहिणी हत्याकांडभतीजी गिरफ्तारराकेश खन्नासिमरन तनेजालूट और हत्यादिल्ली क्राइमरोहिणी सेक्टर 3पुलिस गिरफ्तारीसंपत्ति विवाददिल्ली न्यूजक्राइम न्यूजDP Updates
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या264

गुरुग्राम: शादी के लिए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, पूर्व सहकर्मी ने की थी कंपनी मैनेजर की हत्या

गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस394

स्वरूप नगर गैंगरेप-हत्याकांड: नाबालिग आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग करेगी दिल्ली पुलिस

पुलिस मामले में एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है और आरोपियों की उम्र की पुष्टि के लिए ऑसिफिकेशन टेस्ट भी कराएगी।

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार457

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को राजस्थान से पकड़कर जेल भेजा।